* अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा को कैसे बढ़ाएं ? *
*1⃣.* _अपने घर के सारे खिड़की दरवाज़े खोल दे और ताज़ी हवा और सूरज की किरणों को अंदर आने दें। हवा और सूरज की ये किरणें नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है।_
*2⃣.* _अपने घर में पड़े हर उस सामान को फेंक दें जो जरूरी नहीं है या जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते और वो बेकार पड़ा हुआ है। क्योंकि ये सब चीजें नाकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करके जमा करती है।_
*3⃣.* _घर में नंगे पाँव चलने से आपकी सारी नकारात्मक ऊर्जा पृथ्वी तत्व द्वारा समाहित होती रहती है और जिससे यह आपके शरीर की ऊर्जा को संतुलित रखता है।_
*4⃣.* _पुराने ज़माने में जूते चप्पल घर से बहार ही रखें जाते थे। लोग पहले अपने पैर धोते थे और तब ही घर में अंदर आया करते थे। यह सुनिश्चित करता था कि सारी नकारात्मक ऊर्जा घर के बहार ही रहे या पृथ्वी तत्व द्वारा समाहित होती रहे और घर के अंदर ना आये। लेकिन अब यह मुश्किल हो गया है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल उतार दिए जाते हैं।_
*5⃣.* _कुछ समय के लिए घर से बहार खुली हवा में निकले। खुले मैदान या बगीचे में टहलें। प्रकृति के नज़दीक होने से आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगें।_
*6⃣.* _घर की साफ़ सफाई करना भी यह सुनिश्चित करता है कि नकारात्मकता गंदगी के साथ घर से बहार निकल जाये।_
*7⃣.* _घर और आस पास की जगह पर पेड़ पौधें लगाने से घर में और उस जगह सकारात्मकता बनी रहती हैं।_
*8⃣.* _कभी कभी सेंधा नमक को पानी में मिलकर नहाने या हाथ पैर को धोने से भी शरीर की नकारात्मकता दूर होती है और आपका औरा साफ़ होता है। घर में सेंधा नमक के पानी से पोछा लगाने से भी नकारात्मक प्रभाव खत्म होता जाता है।_
*9⃣.* _पूजा अर्चना या ये कहें कि भगवान को बार बार याद करने से सकारात्मकता बढ़ती है और यह तो सौ फीसदी सच्च है।_
*1⃣0⃣.* _अपने विचार, कर्म और बोल को साकारात्मक रखें। क्योंकि नकारात्मक सोच, नकारात्मक चीज़ो को आकर्षित करती है। इसलिए इसका परहेज़ करें।_
*1⃣1⃣.* _अपने को घर में सदा रोशनी रखें क्योंकि रोशनी नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती है।_
*1⃣2⃣.* _खुदा और खुद पर भरोसा रखें। आप अपने चयन द्वारा ही अपनी किस्मत को बनाते हैं।_

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
एक भारत श्रेष्ठ भारत , जय हिन्द जय भारत